Bhagalpur News: सहरसा : पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुए आयोजन
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। आईसीडीएस विभाग के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने अभिभावकों एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ भूमिका-अभिनय कराया गया। अभिभावकों ने सब्जी विक्रेता, पुलिसकर्मी, डाकिया और बुजुर्ग की भूमिका निभाई। महिला पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी, दीपशिखा एवं सोनी कुमारी सोनम ने केंद्रों का निरीक्षण कर सेविका-सहायिका को आवश्यक निर्देश दिए और अभिभावकों से संवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.