Bhagalpur News: सहरसा : पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार शाम बख्तियारपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च थाना परिसर से शुरू होकर ब्लॉक चौक, शर्मा चौक, मुख्य बाजार, मल्लिक टोला और पोखर रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख चौक- चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने, अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। फ्लैग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.