भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पटाखे से निकली चिंगारी ने बलवाहाट थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित बरसम पछवरिया टोला में चार घरों को आग की चपेट में ले लिया। घटना दीपावली की आधी रात की है। अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार पटाखे से निकली चिंगारी से एक घर में आग लगी, जो देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य घरों तक फैल गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जुटे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- Amroha News: दीपावली पर आतिशबाजी गिरने से फल विक्रेता के घर में लगी आग अगलगी में दीप नारायण मुखिया, श्रवण मुखिया, अरविंद मुखिया और भगवान मुखिया के घर ...