भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: नवहट्टा से रजनीश राजन कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही नदी के बीच बसे दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही पूरी तरह निजी नावों पर निर्भर हो गई है। हाटी, बकुनिया, डरहार समेत केदली पंचायत के कई गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय और कोसी पूर्वी तटबंध तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। नावों की कमी का फायदा उठाकर नाविक प्रति यात्री 50 से 60 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है。

नावों की क्षमता और प्रशासनिक कार्रवाई ग्रामीणों का आरोप है कि नावों पर क्षमता से अधिक सवारी के साथ मवेशी भी ढोए जा रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। मनमानी किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायतें लगातार की जा रही हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है।

सरकारी नाव परिचालन की ...