भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा-सुपौल रेलखंड के नन्दलाली हॉल्ट पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो नाबालिग की मौत हो गई। बताया जाता है नन्दलाली गांव निवासी भवेश यादव का पुत्र दिलखुश कुमार (17 वर्ष)एवं अनील मालाकार का पुत्र सोनू कुमार (16 वर्ष) दोनों सुबह में रेल ट्रेक पर कान में ब्लूटूथ लगाकर बात कर रहा था उसी समय सहरसा से सुपौल की ओर जा रही ट्रैन की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन चालक द्वारा लगातार हौर्न बजाया गया लेकिन दोनों युवक बातचीत में लगे थे और वह पटरी पर बैठा ही रह गया। तेज गति से जा रही ट्रेन को जबतक रोका जाता तबतक दोनों ईंजन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन कुछ देर तक वहां रू...