Bhagalpur News: सहरसा : दो साल में जर्जर हुई पांच करोड़ की सड़क
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज सिंह की रिपोर्ट देहद मोड़ से बेहट होते हुए नोनैती जाने वाली करीब पांच करोड़ की लागत से बनी सड़क निर्माण के महज दो वर्ष में ही जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क जर्जर होने की शिकायत पर विभागीय निर्देश से एक सप्ताह पूर्व संवेदक द्वारा गड्ढों में जेएसबी कार्य के तहत मिट्टी और मेटल डाला गया। लेकिन मिट्टी की अधिक मात्रा और लगातार हुई बारिश के कारण सड़क कीचड़मय हो गई है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। चार पहिया वाहनों के गुजरने से सड़क किनारे खड़े लोगों के कपड़े भी कीचड़ से खराब हो रहे हैं।पीएमजीएसवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.