Bhagalpur News: सहरसा : दो दुकानों में चोरी, कुर्सी के नीचे छिपा चोर पकड़ाया
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: सलखुआ (सहरसा) से गोपाल कृष्ण की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के कोपड़िया रेलवे स्टेशन के पीछे चौक पर सोमवार की अहले सुबह चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला और लोहे की जाली काटकर नकदी व सामान की चोरी कर ली। हालांकि, दुकान के अंदर कुर्सी के नीचे छिपे एक चोर को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिपुर गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। दुकानदार राजेंद्र यादव ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे अमन कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी की नीयत से दुकान पहुंचा था। आरोप है कि दोनों ने पहले मनोज चौरसिया की मक्खन-पनीर दुकान का ताला तोड़कर पनीर और गल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.