भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ थाना क्षेत्र के माठा गांव में बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक के घर से देशी रायफल बरामद की। पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान माठा गांव वार्ड एक निवासी नेहाल कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि रात्रि गश्ती और विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में निकली थी। बुधवार रात करीब 12:10 बजे माठा चौक पर पुलिस को सूचना मिली कि नेहाल कुमार की फेसबुक आईडी पर हथियार के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की गई है।

पुलिस की छापेमारी सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और नेहाल के घर पर छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष पुअनि बबलू कुमार के नेतृत्व में घर की तलाशी ली...