Bhagalpur News: सहरसा : देसी पिस्टल व कोडीन सिरप के साथ दो गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सोनवर्षाराज (सहरसा) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बसनही थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम अलग-अलग कार्रवाई में एक व्यक्ति को देसी पिस्टल और दूसरे को प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग की यामाहा एफजेड- एक्स मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अतलखा गांव में छापेमारी कर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी बलराज कुमार उर्फ राहुल को एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.