Bhagalpur News: सहरसा : दुर्गा पूजा के दौरान नशे के कारोबार पर रहेगी सख्ती
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीष सिंह की रिपोर्ट आगामी दुर्गा पूजा के दौरान अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती रहेगी। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पूजा के अवसर पर शराब/मादक पदार्थ की तस्करी, भंडारण एवं अवैध निर्माण पर प्रभावी रोकथाम को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। 14 , 15 एवं 16 को विशेष समकालीन अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य देसी, विदेशी शराब, स्पिरिट, मादक पदार्थ की अधिक से अधिक बरामदगी और पूर्व के कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी है।
निरंतर होगी छापेमारी : अभियान के दौरान जिले के देसी चुलाई शराब, मादक पदार्थ के हॉट-स्पॉट (नये/पुराने)/ संवेदनशील स्थानों के आस-पास असामाजिक तत्वों/होम डिलीवरी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व के जहरीली शराब/स्पिरिट/मादक पदार्थ कांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.