Bhagalpur News: सहरसा : थाना से छोड़ने पर उठे सवाल
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: सौरबाजार (सहरसा) से संतोष कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की और युवक को बरामद करने के बाद छोड़ दिए जाने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के एक युवक पर सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर चंदौर पश्चिमी में शादी करने का आरोप था।शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाया। इसके बाद रात में दोनों को छोड़ दिए जाने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों के बीच साली-बहनोई का रिश्ता है, इसलिए दोनों अपने- अपने घर चले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.