भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट कहरा। बरियाही बाजार स्थित सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज भी मरीजों का एक्सरे मैन्युअल मशीन से किया जा रहा है। डिजिटल तकनीक के दौर में पुरानी व्यवस्था के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक एक्सरे करने में करीब आधा घंटा लग जाता है और कई बार तस्वीर स्पष्ट नहीं आने पर दोबारा एक्सरे करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय और परेशानी दोनों बढ़ जाते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अस्पताल में शीघ्र डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित कर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: डिजिटल मशीन लगाने की उठी मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...