भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के बेला टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े छह चक्का ट्रक से करीब 25 बछड़े-बाछिया बरामद किए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा है। ट्रक पर पश्चिम बंगाल का नंबर अंकित है। जानकारी के अनुसार बेला टोल महाल के चौकीदार लक्ष्मी साह गश्त पर थे। इसी दौरान विद्यालय के पास सुनसान जगह पर ट्रक खड़ा मिला। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें बड़ी संख्या में बछड़े-बाछिया मिले।थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन के नंबर के आधार पर चालक और मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। पशुओं को कहां से लाया गया और उन्हें कहां ल...