भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: कहरा (सहरसा) से विजय झा की रिपोर्ट चैनपुर स्थित आदि काली स्थान में मां आदि शक्ति की विशेष पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। काली पूजा के तीसरे दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, महिला श्रद्धालुओं ने मां को खोइछा चढ़ाया। भैंसा और सैकड़ों छागरों की दी गई बलि: चैनपुर स्थित आदि काली स्थान में मंगलवार को कई भैंसों और सैकड़ों छागरों की बलि दी गई। गांव की कुशलता और खुशहाली के लिए परंपरा के अनुसार सार्वजनिक रूप से एक भैंसे की बलि दी गई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घनश्यामपुर:मां काली की पूजा कर मांगा आशीर्वाद वहीं, अन्य भैंसों की बलि मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने दिलवाई। दोनों काली स्...