भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर कनरिया थाना क्षेत्र की कठडूमर पंचायत के वार्ड नंबर दो में बुधवार की देर शाम चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। अगलगी में अनाज, कपड़े, बर्तन सहित घर में रखा अन्य सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों ने 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान जताया है। जानकारी के अनुसार कठडूमर निवासी गणेशी यादव के घर में बुधवार की देर शाम खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था। इसी दौरान चिंगारी पास में घास- फूस से बने टाट पर गिर गई, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गणेशी यादव के साथ दिनेश यादव के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक दोनों घरों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

आग...