भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट गणपति युवा मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव का समापन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।गणपति युवा मंडल द्वारा इस वर्ष भी थाना चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।कमिटी के सदस्य प्रिंस सिंह ने कहा कि गणेश महोत्सव को सफल बनाने में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों एवं सहरसा प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महाराष्ट्र हितकारी मंडल के गणेशोत्सव का सम...