Bhagalpur News: सहरसा : कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, तस्कर फरार
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट स्थानीय थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बरैठ पंचायत के अमृता गांव में छापेमारी कर 63 पीस प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। कफ सिरप मुकेश यादव के घर से प्लास्टिक के गैलन में छिपाकर रखा गया था। हालांकि पुलिस को देखकर कथित कारोबारी फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृता गांव में एक व्यक्ति घर में प्रतिबंधित कफ सिरप रखकर अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस बल ने छापेमारी की, जहां से 63 पीस कफ सिरप बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.