Bhagalpur News: सहरसा : एसडीआरएफ और स्थानीय नाविकों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नदी से निकाला शव
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर। बख्तियापुर थाना क्षेत्र की तरियामा पंचायत के तुर्की गांव स्थित नढ़ैया घाट पर मंगलवार शाम हुए नाव हादसे में लापता 15 वर्षीय नैना कुमारी का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय नाविकों के सहयोग से करीब तीन घंटे तक नदी में खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला। शव बरामद होते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नैना की मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हादसे में मंगलवार शाम ही 35 वर्षीय रूपम देवी की मौत हो गई थी, जबकि नैना कुमारी नदी में लापता हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने देर शाम तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने और नदी में जलकुंभी की अधिकता के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.