Bhagalpur News: सहरसा : एचटी तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार की रात हाईटेंशन तार से अचानक निकली चिंगारी की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया है।जानकारी अनुसार सूरज साह घर के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी सातवीं कक्षा के छात्र उसके पुत्र नीरज कुमार पर आ गिरा जिससे करंट लगने से मौके पर ही बालक की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के दरवाजे पर जुट गई। इस बाबत बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज अग्रतर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.