Bhagalpur News: सहरसा : उमराह पर रवाना होंगे 250 से अधिक जायरीन, आज सामूहिक दुआ का आयोजन
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट पवित्र मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा की यात्रा पर जाने वाले जायरीन को विदाई देने और उनसे दुआएं लेने के लिए आज रविवार को सिमरी बख्तियारपुर में सामूहिक दुआ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के उलेमा, धर्मगुरु, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।रहमानी हज उमराह टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से इस वर्ष अक्टूबर महीने में 250 से अधिक जायरीन पांच अलग-अलग उड़ानों से पवित्र मक्का और मदीना की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को जायरीन का एक बड़ा काफिला सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से पुरबिया एक्सप्रेस के माध्यम से रवाना होगा। जायरीन की रवानगी के मद्देनजर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.