भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार पंचायत के सखुआ वार्ड चार में सोमवार देर रात आग लगने से नौ परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में अनाज, कपड़े, जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से पिंटू यादव, रेखा देवी, मीना देवी, किरण देवी, फूल कुमारी, नारायण यादव, कंचन देवी, निगम कुमारी और काला देवी के घर जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार भी आग लगने की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने पस्तपार थानाध्यक्ष और पतरघट के अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अगलगी की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Saharsa News: चूल्हे की चिंगारी से पांच घर जले उन्होंने क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने और राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग...