भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति अनुभूति भवन में अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में विगत 60 वर्षों से समर्पित भाव से ईश्वरीय सेवा दे रहे राजयोगी ब्रह्माकुमार योगी भाई जी के सहरसा आगमन पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों से योगी भाई जी के साथ अपने अनुभव साझा कर उमंग-उत्साह बढ़ाने का निवेदन किया गया। सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने कहा कि योगी भाई जी भगवान की अनुपम रचना हैं। उन्होंने बचपन से ही अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित कर त्यागी, तपस्वी और सेवाधारी जीवन को अपनाया। उन्होंने कहा कि योगी भाई जी का स्वभाव निर्मल, निरहंकारी, हर्षितमुख और मधुर है। उनसे मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में सकारा...