भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। महान शिक्षाविद, दूरदर्शी चिंतक एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर आगामी 17 अक्टूबर को सिमरी बख्तियारपुर में सर सैयद डे समारोह का आयोजन किया जाएगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन अलीगढ़ फ्रेटरनिटी के सिमरी बख्तियारपुर चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को सर सैयद अहमद खान के शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान से परिचित कराना और शिक्षा के प्रति उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए रानीबाग स्थित निजाम मार्केट में सदस्यों की बैठक हुई । जिसमें निर्णय लिया गया कि समारोह शाम छह बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात...