Bhagalpur News: सहरसा: 12 दिनों से अधिक अवकाश की शिकायत
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। खजूरी गांव निवासी रवि कुमार की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने शिक्षिका कृति सिंह के 12 दिनों से अधिक अवकाश पर रहने के मामले में जांच शुरू की है। शिकायत सहयोग पोर्टल के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को मिली थी।दो अक्टूबर को जारी पत्र में संबंधित प्रधानाध्यापक को शिकायत की बिंदुवार जांच कर साक्ष्य सहित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। शिकायतकर्ता ने शिक्षिका के लगातार अवकाश पर रहने की बात कही है।प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षिका बिना सूचना अनुपस्थित नहीं हैं। उनके अनुसार, चिकित्सा प्रमाण पत्र और परिस्थितियों के आधार पर उन्हें नियमानुसार अवकाश स्वीकृत किया गया है। मामले में विभागीय जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.