Bhagalpur News: सहरसा: हार्डवेयर दुकान की छत का चदरा हटाकर चोरी
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पस्तपार थाना क्षेत्र के पामा हाट स्थित एक हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने छत का चदरा हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से गल्ला निकालकर पीछे खेत में ले गए और उसका ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद खाली गल्ले को खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह दुकान संचालक सोनू कुमार दुकान पहुंचे तो गल्ला गायब मिला। दुकान की छत का चदरा भी उठा हुआ था। उन्होंने घटना की जानकारी अपने पिता मनोज कुमार सिंह को दी। सूचना मिलने पर मनोज कुमार सिंह दुकान पहुंचे। दुकान के पीछे खेत में जाने पर उन्हें टूटा हुआ गल्ला पड़ा मिला।बताया गया कि चोर बांस की सीढ़ी के सहारे दुकान की छत पर चढ़े और चदरा हटाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान से गल्ला निकालकर पीछे खेत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.