भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित हरिवंश मध्य विद्यालय परिसर में लंबे समय से जर्जर पड़े भवन को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विद्यालय परिसर में स्थित पांच अत्यंत जर्जर वर्ग कक्षों के कभी भी गिरने की आशंका को देखते हुए इनके उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने इन भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाले ईंट, सरिया एवं अन्य सामग्री की नीलामी कर प्राप्त राशि विद्यालय विकास कोष में जमा कराई जाएगी। मालूम हो कि पिछले दिनों जिलाधिकारी दीपेश कुमार हरिवंश मध्य विद्यालय के बगल स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के ...