Bhagalpur News: सहरसा: स्मैक और 80 हजार रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्मैक और नकद रुपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को देखकर एक अन्य आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने विशनपुर गांव के बरघुरा टोला स्थित कुंदन यादव के घर पर छापेमारी की। इस दौरान मेनहा गांव के वार्ड 15 निवासी रामदेव यादव के पुत्र मंजेश कुमार यादव को 9.75 ग्राम स्मैक और 80 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बरामद नकदी स्मैक की बिक्री से प्राप्त होने की बात सामने आई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार कुंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.