Bhagalpur News: सहरसा: सीसीटीवी कैमरे से होगी पूजा पंडाल की निगरानी
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: नवहट्टा, एक संवाददाता। दशहरा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार शाम नगर पंचायत नवहट्टा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एसआई रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने और निगरानी कक्ष से लगातार नजर रखने को कहा। साथ ही आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पासवान ने नवहट्टा बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने और पूजा पंडाल में महिला पुलिस बल की तैनाती को लेकर प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : पूजा पंडाल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.