भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह टिकट काउंटर के पास रुपये निकाल लेने के शक में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टिकट लेने आए यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए। वा...