Bhagalpur News: सहरसा: सिमरी में 250 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बख्तियारपुर पुलिस अलर्ट है। पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों और विवाद की आशंका वाले लोगों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में अब तक करीब 250 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। विभिन्न पूजा स्थलों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। पूर्व के विवादों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के साथ ही शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों को भी चिह्नित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.