भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा से महेन्द्र प्रसाद। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या-28 में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

घटना का विवरणजानकारी के अनुसार वार्ड-28 निवासी राजेश कुमार किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए थे। देर रात चोर घर में घुस गए और सभी कमरों की तलाशी लेने के बाद अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। उसमें रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद, लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, पीतल व अन्य धातु के बर्तन सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। राजेश कुमार न...