Bhagalpur News: सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर यूटीएस सेवा ठप
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अनारक्षित टिकट (यूटीएस) सेवा पूरी तरह ठप हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण दोनों यूटीएस काउंटरों से जनरल टिकट निर्गत नहीं हो सका, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने की दुविधा झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने रेलवे द्वारा लगाए गए सूचना पट का मोबाइल से फोटो लेकर उसी के आधार पर यात्रा की। जानकारी के अनुसार स्टेशन पर संचालित दो यूटीएस काउंटरों में से एक 14 जुलाई से ही तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। अब तक दूसरे काउंटर से किसी तरह टिकट जारी किए जा रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उसमें भी एडेप्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.