Bhagalpur News: सहरसा: साइकिल विवाद में महिला से मारपीट, थाने में शिकायत
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी गांव में साइकिल ले जाने के विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पड़रिया पंचायत के वार्ड 11 निवासी रूपा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की शाम बेटे द्वारा दादा की साइकिल ले जाने पर तेजेंद्र शर्मा ने छोटे पुत्र अंश कुमार के साथ मारपीट की। बचाव करने पहुंची महिला के साथ मुखिया प्रतिनिधि मनोज शर्मा सहित अन्य परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा कान की बाली खींच ली और जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला का इलाज सीएचसी में कराया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे को मारपीट कर धमकाया थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.