Bhagalpur News: सहरसा: समाजवादी विचारों के पुरोधा थे पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र प्रसाद, किया नमन
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित नेताजी मार्केट सभागार में गुरुवार रात पूर्व विधायक स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की 23वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तंभ, निर्भीक जननेता एवं गरीबों के सच्चे हितैषी के रूप में स्व. रामचंद्र प्रसाद को हमेशा याद किये जाएंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज भी उनके विचार और आदर्श समाज तथा नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर चंद्र किरण, चंद्रमणि, मनोज कुमार, ललन कुमार, डॉ. प्रमोद भगत, मुखिया संजीव जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.