Bhagalpur News: सहरसा: सदर अस्पताल से साइकिल की हुई चोरी
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज सदर अस्पताल में इन दिनों चोरी की घटना में बढ़ोतरी होने लगी है। बाइक के साथ साथ अब साइकिल भी चोरी होने लगी है। गांधी पथ निवासी संतोष कुमार की मां इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है। जिस बीमार मां को देखने और पानी देने शनिवार की दोपहर साइकिल से सदर अस्पताल पहुंचा। माॅडल अस्पताल के दूसरे गेट पर एटलस साइकिल लगाकर मां को पानी देने वार्ड के अंदर गया और जब बाहर निकला तो साइकिल गायब था। काफी खोज किया गया लेकिन साइकिल नहीं मिली। दिन में साइकिल की चोरी घटना की लिखित शिकायत सदर थाना में दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.