Bhagalpur News: सहरसा: सदर अस्पताल में इलाज को लेकर बवाल, स्वास्थ्य कर्मियों व परिजनों में मारपीट
भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट - सहरसा सदर अस्पताल में सोमवार देर शाम इलाज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि स्वास्थ्य कर्मियों और एक मरीज के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हंगामे के कारण इमरजेंसी सेवा करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम वार्ड-2 गोबरगढ़ा निवासी सीताराम यादव के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को शाम करीब पांच बजे बाइक की टक्कर से गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे तक बच्चे को सुई नहीं लगाई गई। वहीं, जिस बाइक सवार ने टक्कर मारी थी, उसे स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज के बाद अस्पताल से जाने दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.