Bhagalpur News: सहरसा: श्रृंगार पूजा में सजा रामेश्वर नाथ शिव मंदिर, भजनों से गूंजा परिसर
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट। नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में सोमवार संध्या सावन माह की श्रृंगार पूजा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत शिवलिंग के पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद रंग-बिरंगे फूलों, बेलपत्र और सुगंधित मालाओं से भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। सजे-धजे शिवलिंग की मनोहारी छटा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और देर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Nawada News: हर-हर महादेव और बोल बम से गूंज उठे शिवालय पूजा के उपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.