भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मकुना गांव में छापेमारी कर 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि रकिया पंचायत के मकुना गांव में शराब कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद पुअनि ज्योति कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी कर चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 18 बोतल शराब बरामद की। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...