Bhagalpur News: सहरसा: मौनी बाबा कुटी के सर्वांगीण विकास की उठी मांग
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट सहरसा। कहरा गांव स्थित कोसी क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर मौनी बाबा कुटी के सर्वांगीण विकास और युगपुरुष संत मौनी बाबा महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री तथा सांस्कृतिक कार्य निदेशालय को ज्ञापन भेजकर कहा है कि मौनी बाबा केवल महान संत ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और शिक्षा के अग्रदूत भी थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, योग, शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। लोगों का कहना है कि बिहार के कई जिलों में राजकीय महोत्सव आयोजित होते हैं, लेकिन कोसी क्षेत्र अब भी इससे वंचित है। ज्ञापन में मौनी बाबा कुटी के सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं के विकास, सांस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.