Bhagalpur News: सहरसा: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जन्माष्टमी मेला समापन के अवसर पर आजाद युवा विचार मंच की रामपुर इकाई की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रामपुर गांव के मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं मंच के संरक्षक मंडल सदस्य तेजेन्द्र झा उर्फ खेलन झा ने की। संचालन शैलेश कुमार झा एवं संयोजन सूरज झा ने किया। मुख्य अतिथि मंच के संस्थापक संरक्षक व बनगांव के पूर्व मुखिया धनंजय झा उर्फ भगवान जी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन के बीच बच्चों को शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। शिक्षाविद प्रो. पितांबर मिश्रा ने कहा कि शिक्षित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.