भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट संस्कृत सप्ताह के अवसर पर उग्रतारा वेद विद्या केंद्र महिषी के द्वारा उग्रतारा स्थान में संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्या प्रो. रेणु सिंह, रूपेश राय, पारस झा, प्रो. गणेश मिश्र साथ ही वेद विद्या केंद्र के अध्यक्ष आचार्य शत्रुघ्न चौधरी ने संयुक्त रूप से दीपक जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि बनी पूर्व प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम बौद्धिक जडता को खत्म करने के साथ-साथ बच्चों में प्रेरणा संचार करने के लिए परम आवश्यक है। इस हेतु सर्व विध सहयोग इस संस्था को करने के लिए मैं तैयार हूं। विशिष्ट अतिथि श्री राय ने कहा कि मंडन की धरती पर बच्चों द्वारा श्लोक मुखस्थ कर उसे भावपूर्वक प्रस्तुत करना स्मरण शक्ति वर्धनशीलता ...