भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी नदी की धारा परिवर्तन के क्रम में अस्तित्व विहिन हो गया‌ महिषी प्रखंड के तटबंध के अंदर मध्य विद्यालय कुंदह को अब जमीन की दरकार है। जमीन और भवन के अभाव में विद्यालय के बच्चों के पठन पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग के मद्देनजर कुंदह मध्य विद्यालय के जमीन के लिए डीपीओ द्वारा स्थलीय जांच की गई। जिसके बाद विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी महिषी को पत्र भेजा है। डीईओ ने अंचलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मध्य विद्यालय कुन्दह, महिषी जो कोसी नदी के धारा परिवर्तन के क्रम अस्तित्व विहिन हो गया है, को भूमि एवं भवन उपलब्ध कराते हुए विद्यालय का स्थायी संचालन ...