भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: सहरसा, नगर संवाददाता। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच अब चोरों ने पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस केंद्र परिसर स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही के घर से करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। चोरों ने बगल में स्थित एक दारोगा के सरकारी आवास को भी निशाना बनाया। वहां से पानी का मोटर और किचन का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस केंद्र जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में चोरी की घटना से पुलिसकर्मियों के आवास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ड्यूटी से लौटने पर बिखरा मिला सामान:

चोरी की घटना का विस्तृत विवरण पीड़ित महिला सिपाही नीतू कुमारी कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं और पुलिस केंद्र स्थ...