भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। सहरसा नगर निगम क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित महर्षि मेंही योगाश्रम में शारदीय नवरात्र को लेकर प्रथम पूजा से ध्यानाभ्यास, सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के संस्थापक आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज की देखरेख में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम का समापन सोमवार को होगा। इस दौरान आश्रम में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु ध्यानाभ्यास और सत्संग में शामिल होकर आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, भंडारे के माध्यम से सेवा और समर्पण का संदेश दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...