Bhagalpur News: सहरसा: मधेपुरा सांसद के खिलाफ सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: सहरसा, नगर संवाददाता। जदयू के मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया ने सांसद के खिलाफ सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाते साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि एक फेसबुक अकाउंट से सांसद दिनेश चन्द्र यादव का फोटो लगाकर बगैर कोई तथ्य और साक्ष्य के सोलर लाइट का घोटाला एवं जनता के पैसा पर डाका डालने जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे सांसद की गरिमा को ठेस पहुंची है और उनकी छवि धूमिल हुई है। इस तरह बगैर किसी ठोस सबूत और सरकारी जांच रिपोर्ट के अपमानजनक तथ्य लिखकर सोशल साइट्स पर प्रसारित करना संज्ञेय अपराध है और यह भारतीय संविधान के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.