भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: कहरा से विजय झा की रिपोर्ट भारतमाला बायपास सड़क पर मनोर के समीप बने मुख्य पुल के नीचे मिट्टी जमा रहने से बहियार की जल निकासी बाधित हो गई है। इससे धेमरा नदी और सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के पश्चिम स्थित खेतों में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे हाल ही में रोपी गई धान की फसल डूबने लगी है। किसानों का आरोप है कि पुल तो बना, लेकिन उसके नीचे पर्याप्त गहराई तक मिट्टी नहीं हटाई गई, जिससे पानी का प्रवाह पूरी तरह रुक गया है। भाजपा नेता मिहिर झा, मनोरंजन खां, शहदेव साह, कैलाश पासवान और परमेश्वर मुखिया समेत अन्य किसानों ने बताया कि करीब 10 हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च कर धान की रोपाई कराई गई थी, लेकिन अब फसल बर्बादी के कगार पर है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहर से पानी का रिसाव, दहशत में ग्रामीण उन्होंने आ...