Bhagalpur News: सहरसा: बिहरा-पटोरी बाजार में तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया से राजेश सिंह बिहरा-पटोरी बाजार में मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।जानकारी के अनुसार चोरों ने फेमस लाइट हाउस, वसीम मोबाइल शॉप और सुनील पान दुकान को निशाना बनाया। दुकानदार मो. अनवर ने बताया कि दुकान से तीन मोटर चोरी हुई है। वहीं मो वसीम के अनुसार कई मोबाइल फोन, मॉनिटर, चार्जर समेत अन्य सामान और गल्ले में रखे करीब एक हजार रुपये चोरी हुए हैं। सुनील पान दुकान से पान मसाला समेत अन्य सामान चोरी होने की बात बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.