भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: कहरा से विजय झा बरियाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों को आंखों की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में विजन सेंटर शुरू होने से क्षेत्र के गरीब मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच के साथ जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।अब तक आंखों की समस्या होने पर गरीब मरीजों को निजी क्लीनिक या बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। आर्थिक परेशानी के कारण कई मरीज बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा दुकानों से आई ड्रॉप खरीदकर इस्तेमाल करते थे। अस्पताल में सुविधा नहीं होने के कारण यहां आने वाले मरीजों का जनरल फिजिशियन प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...