भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: कहरा सेविजय झा। बनगांव स्थित गोसाई जी कुटी परिसर में 4 सितंबर से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कृष्ण जन्माष्टमी मेला के सफल आयोजन के लिए तैयारी जोरों पर है। मेला समिति के अध्यक्ष मनोरंजन खा एवं अमित झा के अनुसार मेले में आए श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए जन्मोत्सव की शाम उद्घाटन के बाद ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं रात में बीके इंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा भक्ति संगीत पर आधारित जागरण आयोजित किया जाएगा। वहीं मेले की दूसरी रात पायल मुखर्जी एवं बीके इंटरटेनमेंट ग्रुप के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में वहीं विसर्जन की रात बंटी- ब...