Bhagalpur News: सहरसा: बख्तियारपुर में श्रृंगार का सामान लेने निकली दो सगी बहनें लापता
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड संख्या-17 से दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम घर से श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए निकली दोनों बहनें देर रात तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में फूलों देवी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी और छह वर्षीय राधिका कुमारी रानीबाग बाजार गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चांदनी उर्दू मध्य विद्यालय में आठवीं और राधिका दूसरी कक्षा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.